{"_id":"5a9068144f1c1ba5268bbe1c","slug":"81519413268-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ की बचत लूट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ की बचत लूट की
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
लूट के बाद देवबंद में छिपे थे बदमाश
साथी बदमाश के घर छिपने के एवज में दिए गए थे दस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। 14 फरवरी को बुलेट शोरूम के कर्मचारी से लूट के बाद बदमाश नकुल निवासी गुनारसा देवबंद में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार बदमाश वरुण ने पूछताछ में बताया कि उसने सुफि यान पुत्र गुफ रान निवासी मोहल्ला किला देवबंद जिला सहारनपुर के साथ विगत 14 फ रवरी को नीलम सिनेमा के समीप बुलेट शोरूम के कर्मचारी अनस से तीन लाख 37 हजार रुपये लूट लिए थे। इस लूट की रेकी राहुल तोमर और अजयवीर ने की थी। घटना से पहले नकुल उर्फ नटराजन निवासी गुनारसा देवबंद जिला सहारनपुर के साथ मीटिंग कर यह तय किया था कि पुलिस पीछा करती है तो वे नकुल के घर पर छिपकर रहेंगे। इसके एवज में नकुल को दस हजार रुपये भी दिए गए थे। उसने लूट की रकम में से घटना में शामिल राहुल को 12 हजार और सूफि यान को डेढ़ लाख रुपये दिए हैं। बाकी की रकम में से उसने कुछ उधार चुकता किया और कुछ रकम खर्च कर दी। पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम देने पर पुलिस भी बदमाश की प्लानिंग पर हैरत में हैं।
इनसेट
पुलिस टीम ये रहे शामिल
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है। जबकि अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मामले की रिपोर्ट तलब करते हुए घटना का अनावरण करने पर जिला पुलिस की पीठ थपथपाई है। पुलिस टीम में सीओ स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी, एसएसआई हरपाल सिंह, एसआई खजान सिंह, कुलदीप कांडपाल, विनोद सिंह, रविंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल देवेंद्र भारती, कांस्टेबल अशोक कुमार, जाकिर हुसैन, सुरेश रमोला, महिपाल सिंह, राजेश देवरानी, नितिन, भारत, तेजपाल, बालकराम, सुल्तान सिंह।