78 साल के बुजुर्ग ने 14 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, इसके बाद ये हुआ हश्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
78 साल के एक बुजुर्ग ने 14 साल की किशोरी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इसके बाद भी बुजुर्ग शांत नहीं हुआ। उसने हैवनियत की सारी हदें पार कर दी।
मामला तब खुला जब मुकदमा दर्ज करने के बाद बलात्कार और छेड़छाड़ मामले का आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।
तहसील डुंडा के अंतर्गत एक गांव में 78 वर्षीय वृद्ध द्वारा एक 14 वर्ष की नाबालिग से बलात्कार का मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। परिजनों की ओर से मामले की शिकायत करने पर धरासू थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई
मामले की भनक लगने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसको बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने गांव के पास से ही उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष धरासू इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी बंचू लाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
वहीं नाबालिग का मेडिकल कराया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पीड़िता के पिता ने गांव के बंचू लाल के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाला बंचू लाल छेड़छाड़ करता है।
उसकी छोटी बेटी ने इसकी जानकारी उसे दी थी। धरासू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 ए 506 आईपीसी 8/7 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।