{"_id":"5c7edcffbdec222dc912f0f7","slug":"71551817983-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े सपने ने छुड़ाई नौकरी, महंगे शौक ने पहुंचाया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े सपने ने छुड़ाई नौकरी, महंगे शौक ने पहुंचाया जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े सपने ने छुड़ाई नौकरी, महंगे शौक ने पहुंचाया जेल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बड़ी नौकरी पाने के लिए दुबई में छोटी नौकरी छोड़ दी। भारत में भी कई ऑफर मिले, लेकिन खुद को फॉरेन रिटर्न बताकर शेखी बघारने से बाज नहीं आया। शौक इतने बड़े कि जब पूरे नहीं हुए तो स्मैक बेचने लगा। एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने इस युवक को मंगलवार सुबह 52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल ने बताया कि काफी दिनों से सूचनाएं मिल रहीं थी कि जोगीवाला क्षेत्र में एक युवक स्मैक बेचता है। एक सूचना के आधार पर जोगीवाला बैरियर से चेकिंग के दौरान राहुल गौड़ उर्फ देवांश गौड़ निवासी मानसिंहवाला डालनवाला को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे वह बरेली से ला रहा था। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने इंटरमीडिएट के बाद मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था। इसके बाद उसकी दुबई स्थित एक शिपिंग कंपनी में नौकरी लग गई। वहां उसे संतुष्टि नहीं हुई तो वह बड़ी नौकरी की तलाश में लग गया, मगर वहां सफलता नहीं मिली तो नौकरी छोड़कर वापस देहरादून आ गया। यहां उसे कई जगह से ऑफर आए, लेकिन उसने ठुकरा दिए। बावजूद इसके उसके महंगे शौक कम नहीं हुए। शौक पूरे करने के लिए जब पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो वह एक साथी के कहने पर स्मैक बेचने लगा। इस तरह राहुल का महंगा शौक उसे जेल तक ले गया।