फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   7 criminal arrested of bavariya gang.

महिला समेत बावरिया गिरोह के 7 गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2015 07:04 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 25 Jan 2015 07:04 AM IST
विज्ञापन
7 criminal arrested of bavariya gang.

बावरिया गिरोह के सात वन्यजीव तस्कर कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे यूपी के एक गांव में शिकार के फिराक में डेरा डाले हुए थे। लैंसडौन वन प्रभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सजगता से इन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


गिरोह से छह खड़के बरामद
उनके पास से छह खड़के भी बरामद कर लिए गए, जिनका इस्तेमाल वे गुलदार या बाघ को मारने के लिए करते हैं।

तीन दिन पहले हरियाणा और पंजाब से चले बावरिया गिरोह केसात सदस्य जैसे ही नजीबाबाद के इलाके में पहुंचे, वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिल गई।
विज्ञापन


शनिवार को दिन में डीएफओ नितिशमणि त्रिपाठी की अगुवाई में टीम मुखबिरों को साथ लेकर नजीबाबाद होते हुए धामपुर पहुंची। यहां शेरकोट के पास खिर्जूपुर गांव में डेरा डाले सातों लोगों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों के
डीएफओ ने बताया कि इस गिरोह का सरगना रामचंद्र पुत्र नत्थू गाजियाबाद के मसूरी गांव का रहने वाला है। महिला जेना इलिया जानकी, मंगतियार पुत्र लालचंद, सीताराम पुत्र जिल्लूराम निवासी सूरजपुर पंचकूला, हरियाणा के रहने वाले हैं।


इस गिरोह में रमेश पुत्र हरमल निवासी बद्दी हिमाचल प्रदेश, हरपाल पुत्र रामजीलाल निवासी लुधियाना और करण सिंह पुत्र छोटन सिंह निवासी खिर्जूपुर जिला बिजनौर यूपी का निवासी है। लैंसडौन की टीम ने सातों को बिजनौर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग को सौंप दिया। सूचना मिलते ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला भी धामपुर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed