फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी हिल्स व रुद्रप्रयाग ब्लास्टर ने जीते मैच

मसूरी हिल्स व रुद्रप्रयाग ब्लास्टर ने जीते मैच

Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
मसूरी हिल्स व रुद्रप्रयाग ब्लास्टर ने जीते मैच
मसूरी हिल्स व रुद्रप्रयाग ब्लास्टर ने जीते मैच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
श्रीनगर। जीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग ब्लास्टर और मसूरी हिल्स ने अपने-अपने मैच जीते। रुद्रप्रयाग के दिगांद और मूसरी के राहुल मैन ऑफ द मैच रहे।
जीआईएंडटीआई मैदान में रविवार को पहला मैच रुद्रप्रयाग ब्लास्टर और केदारघाटी के बीच खेला गया। रुद्रप्रयाग ने 19 ओवरों में 105 रनों का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से दिगांद ने 43 रनों की पारी खेली। केदारघाटी की ओर से निक्की उनियाल ने तीन और राहुल ने दो विकेट लिए। केदारघाटी के बल्लेबाज आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए। पूरी टीम 19.3 ओवरों में 90 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार रुद्रप्रयाग ने 15 रनों से मैच जीत लिया। केदारघाटी की ओर से बल्लेबाज शैलेंद्र ने 35 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में मसूरी हिल्स ने श्रीनगर स्मैशर्स को 45 रनों से पराजित किया। मसूरी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। मसूरी के बल्लेबाज राहुल ने 56 और इमरान ने 41 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीनगर की टीम 20 ओवरों में 117 रन ही बना पाई। श्रीनगर के शुभम ने 28 व अवतार ने 16 रन बनाए। मसूरी के अरविंद सजवाण ने दो विकेट लिए। तहसीलदार सुनील राज ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम
जीपीएल में ग्रुप ए से मसूरी हिल्स, नयार पैंथर्स, श्रीनगर स्मैशर्स व टिहरी स्कोचर्स और ग्रुप बी से रुद्रप्रयाग ब्लास्टर, हरिद्वार हैमर्स, चमोली रायल्स व केदारघाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed