फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोती की लाश ऊपर आने का इंतजार कर रही पुलिस

मोती की लाश ऊपर आने का इंतजार कर रही पुलिस

Fri, 08 Feb 2019 09:44 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
मोती की लाश ऊपर आने का इंतजार कर रही पुलिस
डेमो - फोटो : डेमो
मोती की लाश ऊपर आने का इंतजार कर रही पुलिस
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विकासनगर के चर्चित मोती हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य तो मिल गए हैं, लेकिन पुलिस उसका शव खोजने में अभी तक नाकाम है। एसडीआरएफ की अत्याधुनिक तकनीक और कुशल गोताखोर भी असफल हो गए। अब पुलिस को शव के ऊपर आने का इंतजार है। विशेषज्ञों की माने तो इसमें अभी एक सप्ताह से ज्यादा का समय लग सकता है।
गौरतलब है कि त्यूनी के गांव झिटाड निवासी तारा सिंह विकासनगर के जीवनगढ़ में मकान बनवा रहे हैं। यहां 16 जनवरी को उनका बेटा मोती सिंह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 19 जनवरी को पता चला कि मोती की दो युवकों ने सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी और शव शक्ति नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मोती के पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव की तलाश शुरू की। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के कारण और शव न मिलने से गुस्साए लोगों ने विकासनगर क्षेत्र में खासा बवाल भी किया था। हालांकि दो दिन बाद मामला शांत हो गया। इस बीच पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली ताकि शव को खोजा जा सके।
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने अत्याधुनिक तकनीक सोनार सिस्टम, कुशल गोताखोर, अंडर वाटर राडार आदि से मोती की तलाश शुरू की, मगर सफलता नहीं मिली। तीन दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाकर आखिरकार एसडीआरएफ भी वापस आ गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण परमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर मोती की कार और खून से सनी ईंट आदि तो मिल गए हैं। इनसे आरोपियों के खिलाफ हत्या को साबित करने को काफी साक्ष्य हैं। मगर, शव मिलने से साक्ष्य ज्यादा पुख्ता हो जाएंगे। मोती का शव पानी में ऊपर आने का इंतजार किया जा रहा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि शव के ऊपर आने में अभी दस दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सर्दियों में लगता है शव के फूलने में ज्यादा समय
फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों के दिनों में शव 24 से 36 घंटों में तैरकर पानी की सतह पर आ जाता है लेकिन सर्दियों में यह समय 30 दिन तक भी हो सकता है। ऐसा होने का कारण है कि सर्दियों में पानी का तापमान कम होता है। इससे मृत शरीर में अपघटन देरी से होता है और शरीर के भीतर गैसें कम बनती हैं। इसे शरीर का सड़कर फूलना भी कह सकते हैं। इससे मृत शरीर के फूलने में गर्मियों की सर्दियों में अधिक वक्त लगता है। शव सड़कर फूलने के बाद ही पानी में तैरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed