फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दारोगा को टक्कर मारने वाले वाहन चोर दबोचे

दारोगा को टक्कर मारने वाले वाहन चोर दबोचे

Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दारोगा को टक्कर मारने वाले वाहन चोर दबोचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आशारोड़ी के पास कुछ दिन पूर्व दारोगा की मोटर साइकिल को टक्कर मारने वाले दो वाहन चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों कई मुकदमों में पहले से वांछित थे। उनके कब्जे से चोरी का वाहन भी बरामद किया गया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेहट, सहारनपुर निवासी राकिब उर्फ खांडू, मोरोवाला निवासी रहीशू और बेहट रोड, सहारनपुर निवासी मकबूल को गिरफ्तार किया है। वहीं, सहारनपुर निवासी गालिब और एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रही है। मोहंड चौकी से 500 मीटर पहले वाहन पुलिस को एक वाहन यूके 07 सीए 1301 मिला था।
विज्ञापन

जांच पड़ताल में पता चला कि वाहन मोरोवाला निवासी अरशद खान के नाम पर है। संपर्क करने अरशद ने वाहन चोरी होने की जानकारी दी। जांच में चोरी हुए वाहन के साथ एक नीले रंग की जेन कार दिखाई दी। पुलिस ने इस गाड़ी की पहचान की जिसके बाद पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन और पार्ट्स बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि राकिब पर चोरी के छह और सलपान पर पशु तस्करी के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................
यह था मामला
रविवार एक मार्च को तड़के करीब चार बजे दारोगा जैनेंद्र सिंह राणा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आशारोड़ी बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन बैरियर तोड़कर फरार हो गया। जैनेंद्र राणा ने बाइक पर साथी पुलिसकर्मी सोबर्द्धन के साथ वाहन का पीछा किया। आशारोड़ी के पास पिकअप ने पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मारी और फरार हो गए। टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए दारोगा जैनेंद्र राणा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed