{"_id":"5bec86f2bdec22693d12206b","slug":"201542227698-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हत्यारोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के हत्यारोपी को भेजा जेल
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के हत्यारोपी को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार रात राजपुर थाना क्षेत्र की वीर गब्बर सिंह बस्ती में जितेंद्र मूर्ति नाम के व्यक्ति ने पड़ोसी युवक सचिन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने देर रात आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी सचिन से मिलती जुलती रहती थी। वह पिछले दिनों करीब चार दिन तक सचिन के साथ रही थी। ऐसे में जितेंद्र को जब इस बात का पता चला तो वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसने कई बार पत्नी से कहा था कि वह सचिन की हत्या कर देगा। इसी बीच उसने पत्नी व अपनी बहन को एक समारोह में भेज दिया। उसे पता था कि सचिन रात में उसके घर के आसपास जरूर आएगा। हुआ भी ऐसे ही रात करीब 10 बजे सचिन उसके घर के पास आया और खिड़की से अंदर झांकने लगा। उसी वक्त जितेंद्र बाहर निकला और उसके साथ झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने सचिन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सचिन को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को जितेंद्र को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।