फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व फौजी से जमीन की धोखाधड़ी में ठगे 33 लाख रुपये

पूर्व फौजी से जमीन की धोखाधड़ी में ठगे 33 लाख रुपये

Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पूर्व फौजी से जमीन की धोखाधड़ी में ठगे 33 लाख रुपये
पूर्व फौजी से जमीन की धोखाधड़ी में ठगे 33 लाख रुपये
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी से जमीन का सौदा कर 33 लाख रुपये लेकर मुकरने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रायपुर थाने के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि रमेश कुमार निवासी नेहरूग्राम सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने ममता गर्ग और प्रदीप गर्ग से रायपुर में भूमि खरीदने का अनुबंध किया था। इसके लिए उन्होंने चेक के माध्यम से और नगद कुल 33 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद जब बैनामा करने की तिथि नजदीक आई तो उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया। उन्होंने इसके लिए पहले मई और फिर 11 जून की तिथि बैनामे के लिए दी गई। 11 जून को वे फिर मुकर गए तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर दोनों आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। मनोज कुमार ने बताया कि रमेश की शिकायत पर ममता और प्रदीप गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

------------------------
33 लाख रुपये ठगने वाला मुंबई से गिरफ्तार
देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में दो लोगों को फैक्ट्री खुलवाने के नाम पर 33 लाख रुपये का चूना लगाने वाले ठग को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पवन कुमार अग्रवाल निवासी सिद्धि विनायक अपार्टमेंट ओरन नवी मुंबई है। थानाध्यक्ष डीएस नेगी ने बताया कि जनवरी 2018 में क्षेत्र निवासी कैलाश पांडे ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। कैलाश का आरोप था कि पवन ने खुद को अहमदाबाद का व्यापारी बताया और उसे फैक्ट्री खोलने का लालच दिया। इसके लिए उसने एक जमीन दिखाई और जल्द काम शुरू करने का वादा किया। कैलाश उसकी बातों में आ गए और उन्हें 15 लाख रुपये दे दिए। मुकदमे के बारे में जब मीडिया में आया तो एक अन्य अनिल कुमार चतुर्वेदी भी सामने आए। इसी तरह उनसे 18 लाख रुपये ठग लिए। कुल 33 लाख रुपये ठगने के बाद पवन अग्रवाल यहां से परिवार समेत फरार हो गया। पुलिस ने उसे नवी मुंबई स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed