{"_id":"5a4403264f1c1b1f168b59c4","slug":"201514406694-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिढ़ाने से भड़के बुजुर्ग ने युवक के पेट में घोंपा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिढ़ाने से भड़के बुजुर्ग ने युवक के पेट में घोंपा चाकू
Updated Thu, 28 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिढ़ाने से भड़के बुजुर्ग ने युवक के पेट में घोंपा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चकराता रोड पर बार-बार चिढ़ाने से नाराज बुजुर्ग ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां काफी देर तक उसे इलाज नहीं मिल सका। एसपी सिटी प्रदीप राय के कड़ी आपत्ति जताने के बाद उसे उपचार मिल सका।
शहर में धारा पुलिस चौकी के बराबर में अंगूठी बेचने वाले बुजुर्ग बांगा बुधवार रात चकराता रोड पर था। इसी बीच दरभंगा बिहार निवासी हृदय नारायण (27) किसी बात को लेकर उन्हें चिढ़ाने लगा। पहले तो बुजुर्ग गाली-गलौज कर अपना आक्रोश जताता रहा। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि बांगा ने अपनी जेब से चाकू निकालकर हृदय नारायण के पेट में घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल को तत्काल दून अस्पताल लाया गया। आरोप है कि यहां उसे काफी देर तक उपचार नहीं मिला और वो तड़फता रहा। इसी बीच एसपी सिटी प्रदीप राय शहर कोतवाली पुलिस के साथ दून अस्पताल आ गए। घायल को उपचार न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यह घायल की जिंदगी का सवाल है। यदि वह उपचार नहीं करेंगे तो पुलिस उसकी जान बचाने के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाएगी, तब जाकर घायल को उपचार मिल सका।