फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार, तीन आरोपी दबोचे

नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार, तीन आरोपी दबोचे

Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार, तीन आरोपी दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र की नाबालिग को अगवा कर आईएसबीटी क्षेत्र में सामूहिक दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को पकड़ लिया है। पटेलनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर विवेचना कैंट कोतवाली को स्थानांतरित की है।

कैंट क्षेत्र की किशोरी को निर्माण कार्य करने वाले दो युवक मंगलवार को बहला-फुसलाकर आईएसबीटी ले आए। आरोप है कि युवकों ने रात में नाबालिग को मेंहूवाला के जंगल में ले जाकर दुराचार किया। पीड़िता ने बुधवार सुबह युवकों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचे। आरोपियों के दूसरे समुदाय के होने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी नहीं की। इसी बीच आरोपी युवकों ने पीड़िता को फोन कर आईएसबीटी आने के लिए कहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शहाबुद्दीन निवासी झलरा बिजनौर, इंतजार निवासी टांडा भनेड़ा हरिद्वार के अलावा उसके साथ आए मुस्तीजा निवासी खेड़ी सराय मुजफ्फरनगर को पकड़ लिया। पटेलनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर विवेचना कैंट कोतवाली को भेज दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। पुलिस बृहस्पतिवार को पीड़िता के 164 के बयान कलमबंद कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed