फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब के ज्यादा दाम वसूलने पर युवती ने ठेके पर किया हंगामा

शराब के ज्यादा दाम वसूलने पर युवती ने ठेके पर किया हंगामा

Wed, 12 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
शराब के ज्यादा दाम वसूलने पर युवती ने ठेके पर किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आराघर क्षेत्र के ठेके पर शराब खरीदने गई युवती ने ज्यादा दाम वसूलने को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा होने पर आसपास के दुकानदारों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवती को समझाया और महिला पुलिसकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। देर रात युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

घटना सोमवार रात आराघर क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 9:40 बजे आराघर क्षेत्र के ठेके पर एक युवती कार से शराब लेने पहुंची थी। उसने ठेके कर्मचारियों से शराब मांगी और दाम पूछे। कीमत ज्यादा लगी तो उसने एमआरपी देखकर ठेका कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। इस पर कर्मचारी अपनी बात पर अड़ गया, लेकिन युवती एमआरपी के हिसाब से दाम देने पर अड़ गई। इस बीच एक ठेका कर्मचारी ने युवती के हाथ से बोतल छीन ली। इस पर युवती भड़क गई और हंगामा शुरू कर दिया। ठेके के बाहर हंगामा होता देख आसपास के दुकानदार और लोग भी वहां पहुंच गए। ठेके के कर्मचारियों की सूचना पर आराघर पुलिस चौकी से प्रभारी मनोज नेगी, महिला पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को जैसे तैसे समझाबुझाकर शांत किया और परिजनों को बुलवाया। देर रात करीब 11.30 बजे युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed