{"_id":"5d13d6fc8ebc3e3c655a1dc1","slug":"156158128915-vikas-nagar-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अफीम के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
पुलिस ने चाय बागान बरोटीवाला से एक व्यक्ति को एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल से अफीम लाकर इसे सेलाकुई और प्रेमनगर बेचने के लिए ले जा रहा था।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र में इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस ने चाय बागान बरोटीवाला में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले शिमला में सेब के बगीचे में काम करता था, वहां पर अच्छी मजदूरी नहीं मिलने के कारण वह अफीम की तस्करी करने लगा। यह अफीम वह नेपाल में अलग-अलग स्थानों से सस्ते दामों पर लाकर सेलाकुई व प्रेमनगर में बेचने जा रहा था। आरोपी की पहचान प्रेम बुढा निवासी पुरधारा वार्ड नं. नौ, जनपद डांग नेपाल बताया है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष भारद्वाज, तहसीलदार प्रकाश शाह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली महेश जोशी, बाजार चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी, अब्बल सिंह, वीरेंद्र बिष्ट शामिल रहे।