फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   35 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

35 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
35 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिमली-सहारनपुर रोड पर पुलिस ने एक कार से 35 किलोग्राम डोडा पोस्त डंठल के साथ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे टिहरी गढ़वाल से इसे लेकर सहारनपुर जा रहे थे।
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत 25 जून को पुलिस चौकी धर्मावाला से चौकी प्रभारी रणजीत खनेड़ा पुलिसफोर्स के साथ धर्मावाला चौक से आगे तिमली-सहारनपुर रोड पर शाम को आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान धर्मावाला चौक की तरफ से तेज रफ्तार एक सैंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो इतने में एक व्यक्ति कार की पिछली सीट से उतर कर जंगल की तरफ भाग गया। कार में बैठे व्यक्ति अमित कुमार व श्रवण कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति भागा है उसका नाम अल्ताब है। वह सहारनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ करने पर बताया कि वे थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल से 35 किलोग्राम डोडा सस्ते दाम पर खरीद कर इसे सहारनपुर ले जा रहे थे। बताया कि वे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली में डोडा पोस्ता को मोटे दाम पर बेच कर अपना व अपने परिवार का खर्चा चलाते हैं। धर्मावाला चौकी प्रभारी रणजीत खनेड़ा ने बताया कि आरोपियों को डोडा पोस्त डंठल व सैंट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार शर्मा निवासी मोहंड थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश व श्रवण कुमार निवासी हतछोया थाना झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी अल्ताब निवासी दौलतपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश की तलाश व गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विजय सिंह, रजनीश कुमार, विकास कुमार, श्यामदास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed