{"_id":"5d13d6d28ebc3e3c773406fc","slug":"15615812473-dehradun-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर स्टंट होने पर सीपीयू प्रभारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक पर स्टंट होने पर सीपीयू प्रभारी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर स्टंट होने पर सीपीयू प्रभारी होंगे जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने बाइकिंग पर स्टंट करने वालों पर कार्रवाई न होने पर कड़ा रुख अपनाया है। बाइक पर स्टंट होने पर सीधे तौर पर संबंधित क्षेत्र के सीपीयू प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा। साथ ही थाना और चौकी प्रभारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रवृष्टि दी जाएगी। स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई को सात दिन का समय दिया गया है। यदि इसके बाद स्टंट बाइकिंग की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्टंट बाइकिंग की रोकथाम को लेकर पुलिस मुख्यालय कई बार निर्देश जारी कर चुका है। स्टंट बाइकिंग से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पीएचक्यू के आदेश के बावजूद न तो सीपीयू और न ही पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई करना जरूरी समझा।
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने आदेश की नाफरमानी पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसी कड़ी में पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात केवल खुराना ने चाराें जिलों के पुलिस कप्तानों को कड़ा पत्र भेजा है, जिसमें स्टंट बाइकिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देश दिए कि स्टंट बाइकिंग की घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के सीपीयू प्रभारी के अलावा थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।