फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म में दस साल का कारावास

हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म में दस साल का कारावास

Thu, 30 May 2019 11:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म में दस साल का कारावास
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पॉक्सो कोर्ट ने हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में दस साल के कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माने में 10 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए गए हैं। यह राशि अदा न करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

शहर कोतवाली क्षेत्र में हेयर ड्रेसर की दुकान करने वाले पुरकाजी निवासी मोमिन उर्फ साहिल के खिलाफ 14 अप्रैल 2018 के खिलाफ नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें बताया गया कि आरोपी ने पहले पीड़ित छात्रा को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया उसके बाद उससे दुष्कर्म कर डाला। साथ ही आरोपी की ओर से धमकाने पर काफी दिन तक छात्रा दहशत में रही। कुछ दिन बाद पेट में दर्द की शिकायत पर पीड़िता ने मां को घटनाक्रम से अवगत कराया। इससे नाराज परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। पॉक्सो कोर्ट में 20 अगस्त को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता भरत सिंह नेगी ने अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरोकारी करते हुए नौ गवाह पेश किए गए। हालांकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता का कहना था कि शिकायतकर्ता परिवार से मोमिन का लेन-देन का विवाद था। जिसकी वजह से उसे साजिश के तहत फंसाया गया। पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश रमा पांडेय ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद आरोपी मोमिन को दोषी करार दिया। कोर्ट ने बहस के बाद दोषी को दस साल के कारावास और 20 हजार रुपये के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed