फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जेबीआईटी में बलवा, फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

जेबीआईटी में बलवा, फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 11:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
जेबीआईटी में बलवा, फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
विकासनगर/सेलाकुई। जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रामपुर कैंपस में बलवा और फायरिंग के आरोप में पुलिस ने इंस्टीट्यूट के एक छात्र सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सहसपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि जेबीआईटी में बलवा करने वाले कुछ लड़के देहरादून की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सभावाला तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। कुछ देर बाद एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। इसमें तीन लोग सवार थे, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने कार रोककर आरोपी विश्वजीत पुत्र कोलतार, दीपक शर्मा पुत्र पंडित दीनदयाल शर्मा और मुकुल पुत्र संजय तीनों निवासी सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विश्वजीत जेबी इंस्टीट्यूट का छात्र है। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसकी इंस्टीट्यूट में कुछ लड़कों से लड़ाई हो गई थी, जिस पर वह 10-12 अन्य लड़कों के साथ जेबीआईटी में लड़कों को डराने गया था, कुछ देर बाद हम वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों की कार से घटना में प्रयुक्त एक डंडा मिला है। पुलिस इस मामले में अभी युवकों के पास से असलहा बरामद नहीं कर पायी है। विवेचनाधिकारी विनोद कुमार के मुताबिक पकड़े गए युवकों ने असलहा कुछ अन्य छात्रों के पास होना बताया है। पुलिस मामले में शामिल अन्य युवकों की भी पहचान कर गिरफ्तार के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
शनिवार को जीबीआईटी के रामपुर परिसर में कुछ छात्रों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बीते रविवार को एक गुट के छात्र असलहा लेकर परिसर में घुस आए। इस पर दूसरे गुट के छात्रों ने इन्हें घेर लिया। अपने आप को घिरता देख परिसर में घुसे छात्रों ने फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इंस्टीट्यूट के प्रोक्टर सूरज सिन्हा निवासी हाउस नंबर तीन गेस्ट हाउस जेबीआईटी कैंपस रामपुर ने थाना सहसपुर में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed