{"_id":"5c101e51bdec22419c5f1a9d","slug":"15445602491824-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे, तीन हादसे, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे, तीन हादसे, चार की मौत
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। पछवादून में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। बढ़ते हादसों ने पुलिस और प्रशासन के सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी। पुलिस-प्रशासन की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन इन हादसों से सड़क सुरक्षा के नाम पर चलाए जाने वाला अभियान भी सवालों के घेरे में है।
पछवादून क्षेत्र में यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहनों में ओवरलोडिंग हो रही है। खासकर जौनसार बावर क्षेत्र में वाहनों में मानक से कई गुना अधिक सवारियों को बैठाया जा रहा है। जिससे आय दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ओवरलोडिंग को लेकर समय-समय पर पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया जाता रहा है, इसके बाद भी लोगों के जान माल से जुड़े इस मसले पर कुछ समय के लिए अभियान चलाने के बाद स्थिति जस की तस बन जाती है। जौनसार बावर में ओवरलोडिंग के अलावा हरबर्टपुर-सहसपुर, सेलाकुई, विकासनगर आदि क्षेत्रों में ओवर स्पीड वाहन हादसों की वजह बने हैं।
कब कहा हुए सड़क हादसे
सहसपुर थाना क्षेत्र में सहसपुर-हरर्बटपुर मार्ग में रेडापुर कब्रिस्तान के पास सोमवार देर रात कारों की भिडंत में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग इस हादसे में घायय हुए। पुलिस घटना की वजह वाहन के ओवरस्पीड होना बता रही है। इसके अलावा इसी दिन रात आठ बजे बुलाकिवाला-भोजावाला मार्ग पर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि मंगलवार रात आठ बजे गबेला के पास यात्रियों से भरी यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत एवं 11 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
यातायात नियमों को लेकर पुलिस लगातार अभियान चलाती है, यदि परिवहन विभाग भी इसमें सहयोग कर मिलकर अभियान चलाए तो इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
- भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ विकासनगर