फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक को कुचलने वाला डंपर चालक गिरफ्तार

युवक को कुचलने वाला डंपर चालक गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। प्रेमनगर बाजार मिल रोड़ मार्ग रविवार रात स्कूटी सवार युवक को कुचलने वाले आरोपी डंपर चालक को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में मदद मिली। रविवार की रात को मुख्य संपर्क मार्ग शुगर मिल रोड प्रेमनगर बाजार रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एलआईसी कार्यालय के समीप एक डंपर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी थी, जिससे प्रेमनगर बाजार निवासी प्रिंस कौशल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए स्थानीय राजनीतिक लोगों ने एकजुट होकर जाम लगाकर पुलिस पर दबाव बनाया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपी डंपर चालक को मय वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान प्रदीप पुत्र अमरीक सिंह निवासी कादराबाद बिजनौर के रूप में हुई है। वह खनन सामग्री लेने के लिए डोईवाला कुड़कावाला आया था। यहां खनन सामग्री नहीं मिलने पर देर रात खाली वाहन लेकर लौट रहा था। पुलिस ने चिडियापुर हरिद्वार से आरोपी को पकड़ा है। मामले में सीसीटीवी कैमरे की मदद मिली है। डंपर का रंग और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed