फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योग शिक्षक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा

योग शिक्षक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत एक योग शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। योग शिक्षक पर आरोप है कि उसने एक एनआरआई महिला को योग प्रोग्राम के तहत योगा नहीं सिखाया है। साथ ही योगा टीचर ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र भी देने से इंकार कर दिया। रविवार को एनआरआई महिला प्रियंका द्विवेदी ने थाना मुनिकीरेती पुलिस को लिखित सूचना दी कि योग निकेतन के योग शिक्षक गजेंद्र नेगी ने उन्हें योगा टीचर प्रोग्राम की ट्रेनिंग के नाम पर 80 हजार रुपये लिए तथा तय शर्तों के अनुसार योगा नहीं सिखाया।
विज्ञापन

साथ ही योगा टीचर ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र भी देने से इंकार कर दिया। एनआरआई महिला ने बताया कि पुलिस में शिकायत न करने के लिए गजेंद्र नेगी ने उन्हें 79 हजार रुपये वापस कर दिए। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि एनआरआई महिला एक माह के वीजे पर भारत आई हुई हैं। उनकी लिखित सूचना के आधार पर योग शिक्षक गजेंद्र नेगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed