फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेरवा गांव से बरामद कैल के 115 स्लीपर

खेरवा गांव से बरामद कैल के 115 स्लीपर

Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खेरवा गांव से बरामद कैल के 115 स्लीपर
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी/विकासनगर
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने खेरवा गांव से प्रतिबंधित प्रजाति कैल के 115 स्लीपर बरामद किए हैं। स्लीपरों को गांव में वीरान जगह पर बने एक टीन शेड के नीचे छिपा कर रखा गया था। टीम ने स्लीपरों को अपने कब्जे में ले लिया है।

बरामद स्लीपरों की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये आंकी जा रही है। टीम ने बरामद लकड़ी को रीवर रेंज कार्यालय लाकर सीज किया। दो दिन पूर्व वन विभाग को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने लकड़ी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाया। बुधवार को छापेमारी में खेरवा गांव में एक टीन शेड के नीचे घास-फूस के बीच छिपी कैल की लकड़ी बरामद हुई। रेंजाधिकारी बीडी सकलानी ने बताया कि लकड़ी को कहां से लाया गया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। टीन शेड किसका है और लकड़ी को किसने यहां रखा इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। टीम में वन दरोगा हरपाल सिंह नेगी, देवेंद्र मिश्रा, किशन नेगी, मेहरबान सिंह बिष्ट, तरुण शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed