फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बुजुर्ग महिला का बैग ले उड़े टप्पेबाज

बुजुर्ग महिला का बैग ले उड़े टप्पेबाज

Wed, 17 Oct 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला का बैग ले उड़े टप्पेबाज

विज्ञापन
श्रीनगर। एसबीआई बैंक परिसर में टप्पेबाज ने बुजुर्ग महिला का बैग उड़ा लिया। बैग में 20 हजार रुपये नकद थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
बुधवार करीब साढे़ तीन बजे भटोली (देवलगढ़) निवासी गोदांबरी देवी (72) अपने बेटे के साथ पेंशन लेने आई थी। गोदांबरी का बेटा उसे बैंक परिसर में छोड़ कर कुछ कार्य के लिए बाजार आ गया। पेंशन लेकर गोदांबरी बैंक परिसर में बैठी थी। इसी बीच बेटी के आने पर वह जाने लगी तो बैग गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें एक युवक बैग उठाते हुए दिखाई दे रहा है। एसएसआई प्रदीप नेगी ने कहा कि जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व में भी एसबीआई के समीप एक बुजुर्ग महिला का बैग टप्पेबाज उड़ा ले गए थे। बैग में 10 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed