{"_id":"5bb527ea867a55019f2c9ab4","slug":"153859886920-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से छात्र गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से छात्र गंभीर घायल
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ढकरानी गांव स्थित शक्ति नहर पर बने संकरे पुल पर एक तेज रफ्तार डंपर ने छात्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल छात्र को 108 एंबुलेंस की सहायता से हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को निखिल (15) पुत्र मुकेश स्कूल की छुट्टी के बाद पुल से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। छात्र कुछ दूरी तक डंपर के साथ घिसटता रहा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। इस दौरान आक्रोशित लोग पुलिस का घेराव कर आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने समझाइश से लोगों को शांत कराया।
एसएसआई नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।