फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा

युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। पशुलोक विस्थापित निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि उक्त अस्पताल से युवक को गंभीर अवस्था में देहरादून रेफर किया गया था और इसी अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से ही उसकी जान गई है। जानकारी के मुताबिक बीते एक सितंबर को पेट में पथरी की शिकायत पर मकान सिंह गुनसोला (35) को परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सकों ने मकान सिंह का ऑपरेशन किया। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनके शरीर से खून का रिसाव नहीं रुक रहा था, जिसके बाद मकान सिंह को देहरादून के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देहरादून में अस्पताल प्रबंधन ने केस बिगड़ने की बात कहकर उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसी बीच ऋषिकेश के अस्पताल संचालक ने उक्त अस्पताल के चिकित्सकों से बातचीत की, जिसके बाद मकान सिंह को भर्ती कर लिया गया। दून के अस्पताल में भी शरीर से ब्लीडिंग नहीं रुकने के चलते सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए परिजन मकान सिंह के शव को लेकर देरशाम को ऋषिकेश के उक्त अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से मकान सिंह की जान जाने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल रितेश शाह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे परिजनों को बामुश्किल शांत कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed