फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चेन स्नेचिंग के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 07 Sep 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
चेन स्नेचिंग के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी सचिन कुमार और चेतन सिंह ने ऋषिकेश व ढालवाला क्षेत्र से चेन लूटने की बात स्वीकार की है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है। मुखबिर की सूचना पर बीते बुधवार को श्यामपुर रेलवे फाटक पर वाहन चेकिंग में बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में युवकों के पास से सोने की तीन चेन बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने बीते माह 21 अगस्त को गंगानगर में विनीता भारद्वाज, 29 अगस्त को भरत विहार में नीलम जैन और चार सितंबर को चौदहबीघा में नारायणी देवी से सोने की चेन लूटने की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान सचिन कुमार पुत्र बालेश्वर व चेतन सिंह पुत्र जयप्रकाश दोनों निवासी ग्राम रामराज, थाना बहसुमा, जिला मेरठ, यूपी के रूप में हुई है। धरपकड़ में कोतवाल रितेश शाह, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, विनय शर्मा, चिंतामणि मैठाणी, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, योगेश भट्ट, मनोज कुमार, संतोष, कमल जोशी, नवनीत सिंह नेगी, विकास मलिक, रूपेश, सोनी कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

आरोपियों पर दर्ज हैं 13 मुकदमे
पुलिस की गिरफ्त में आए चेन स्नेचिंग के आरोपियों पर उत्तराखंड और यूपी में करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सर्वाधिक मामले चेतन सिंह पर हैं। सचिन पर भी चार मामले दर्ज हैं। कोतवाल रितेेश शाह के अनुसार आरोपी चेतन सिंह पर ऋषिकेश, मुनिकीरेती, मेरठ, हरिद्वार 9 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों पर चेन स्नेचिंग के साथ ही शस्त्र अधिनियम आदि धाराओं में मामला दर्ज हैं। सचिन कुमार पर दो मुकदमे ऋषिकेश, एक मामला मुनिकीरेती व एक यूपी में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed