{"_id":"5b89a29642c792465040a1e2","slug":"153574669611-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के मोबाइल फोन के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सेलाकुई। सहसपुर थाना पुलिस ने लूट के एक मोबाइल फोन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि शुक्रवार को अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी लक्ष्मीपुर ने तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार अभिषेक लांघा रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। दोपहर को अभिषेक पैदल ही मोबाइल फोन पर बात करते हुए कंपनी से घर लौट रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आ रहा एक युवक उसका फोन छीन कर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को ढाकी पुल से फोन समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शाजिद पुत्र नजिर अहमद निवासी छोटा रामपुर सहपुर के रूप में हुई। आरोपी नशे का आदी है।