फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। घरेलू झगड़े में इंदिरानगर निवासी एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बताया कि मृत्यु की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते रविवार की रात इंदिरानगर निवासी 32 वर्षीय एक महिला की घर में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। झगड़े से गुस्साई महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन गंभीर स्थिति में महिला को एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। सोमवार सुबह उपनिरीक्षक सरोज कोहली अस्पताल पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण साफ हो पाएंगे। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed