फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहाने गया किशोर आसन नदी में डूबा, मौत

नहाने गया किशोर आसन नदी में डूबा, मौत

Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
नहाने गया किशोर आसन नदी में डूबा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन

सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाटोवाला गांव स्थित आसन नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुछ देर बाद किशोर का शव नदी मेें करीब एक किमी दूर मिला। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मंगलवार शाम को सुशांत (15) पुत्र सूरज निवासी शांतिनगर चौराहा थाना सहसपुर दोस्तों के साथ सभावाला पुल के पास आसन नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी में नहाते समय वह डूबने लगा। यह देख दोस्तों ने सूरज को बचाने के प्रयास किए। लेकिन कुछ ही देर में वह आंखो से ओझल हो गया। इसके बाद बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। नदी में किशोर के डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। नदी मेें करीब एक किमी दूर किशोर के मिलने के बाद उसे सीएचसी सहसपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed