{"_id":"5b730fd742c7926e1a5c0a56","slug":"15342673431-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूना गांव में तीन घरों में टूटे ताले, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूना गांव में तीन घरों में टूटे ताले, रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तहसील के सूना गांव में रविवार रात को चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ डाले। हालांकि दो घरों से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन एक घर से चोर लैपटॉप, जेवर और पांच हजार की नकदी सहित कुछ अन्य सामान ले गए। मामले में पीड़ित ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि सूना गांव के देवकांत देवराड़ी ने बताया कि रविवार रात को उनका परिवार पुराने घर में सोया था और नए घर में ताला लगा दिया था। सुबह जब घर आए तो ताले टूटे मिले और कीमती सामान गायब मिला। वहीं गांव में पारेश्वरी देवराड़ी और नित्यानंद के घरों के ताले भी तोड़े गए, लेकिन यहां से चोरों को कुछ नहीं मिला। बुटोला ने बताया कि पारेश्वर भी अपने दूसरे घर में सोया था, जबकि नित्यानंद गांव से बाहर गया था। बुटोला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।