{"_id":"5b5b876e4f1c1b4c748b7767","slug":"15327250971712-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
श्यामपुर क्षेत्र में एक युवक के घर के बाहर से ईंट चोरी होने पर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की कार और बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार की रात भल्लाफार्म में बलबीर सिंह पंवार का पड़ोस में ही रहने वाले ब्रह्मपाल के साथ ईंट चोरी को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि ब्रह्मपाल और उसके बेटे अंकित ने 10 लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें उन्हें काफी चोटें भी आई।
पीड़ित पक्ष ने श्यामपुर चौकी पहुंच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी इंचार्ज का घेराव भी किया था। बलबीर पंवार की तहरीर पर पुलिस ने ब्रह्मपाल और अंकित समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि घटनास्थल से आरोपियों की कार और बाइक को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए भी पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची जा रही है। बताया कि आरोपी पक्ष मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।