फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासनिक अधिकारी समेत चार लोगों के घर खंगाले

प्रशासनिक अधिकारी समेत चार लोगों के घर खंगाले

Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्रामसभा बुगाला निवासी वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी समेत चार लोगों के घरों के ताले चोरों ने एक ही रात में चटका दिए। पुलिस ने ग्राम प्रहरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बीती पांच जुलाई की रात को ग्रामसभा बुगाला निवासी सहदेव रयाल, सुरेंद्र प्रसाद रयाल और मेधनीधर रयाल व नसोगी निवासी प्यारेलाल के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। इसमें सहदेव के घर से दो लाख कीमत के गहने, सुरेंद्र के घर से सोने के कुंडल और 10 हजार नकदी व मेधनीधर के घर से 17 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र प्रसाद रयाल केंद्रीय वित्त मंत्रालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गूलर पुलिस चौकी प्रभारी निरंजन बड़थ्वाल ने बताया कि बुगाला के ग्राम प्रहरी गंगा प्रसाद रयाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा घरों के आसपास की मोबाइल फोन कॉल को ट्रैस कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।।
विज्ञापन

चोरों ने घर में खाना भी बनाया
बुगाला निवासी प्रदीप रयाल ने बताया कि चोरों ने सुरेंद्र प्रसाद रयाल का घर तसल्ली से खंगाला। चोरों ने बाकायदा घर में दाल, चावल, रोटी और सब्जी भी बनाई। इसके बाद वह खाना पैक कर सहदेव रयाल के घर पहुंचे। पुलिस को मौके से टिफन और थालियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगी पट्टी के ग्रामीणों में खौफ
नरेंद्रनगर ब्लॉक की पट्टी दोगी स्थित ग्राम बुगाला और नसोगी की घटना से ग्रामीण खौफ में हैं। एक ही रात में चार घरों के ताले टूटने से ग्रामीण सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक बुगाला और नसोगी में चोरी की घटना का मामला जिला मुख्यालय टिहरी में जिलाधिकारी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed