{"_id":"5b3e84824f1c1bfb7e8b4808","slug":"15308238094-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूग्राम से बरामद हुई अपहृत युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरूग्राम से बरामद हुई अपहृत युवती
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से अपहृत हुई युवती को गुरुग्राम से बरामद कर लिया। युवती परिजनों से नाराजग होकर घर छोड़ कर भाग गई थी। घर वालों को गुमराह करने के लिए उसी ने अपने नंबर से फिरौती मांगने का धमकी भरा मैसेज घर वालों को किया था। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करा उसे परिजनों के सुपर्द कर दिया।
मालूम हो कि 2 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली युुवती विकासनगर में ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर बाद भी जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कुछ समय बाद युवती के छोटे भाई के फोन पर युवती के ही नंबर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का धमकी भरा मैसेज आया था। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। मामले में उन्होंने कोतवाली में युवती के अपहरण और फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस पर लगाए गए युवती के मोबाइल के आधार पर पुलिस ने युवती को गुडगांव फेस-2 से बरामद कर लिया।
पूछताछ में युवती ने बताया कि घर वाले उसे नौकरी नहीं करने दे रहे थे। जिस कारण वह घर से भाग गई और गुरुग्राम में किराए पर मकान लेकर रहने लगी। उसने यहां नौकरी के लिए इंटरव्यू भी दिया। घर वालों को गुमराह करने के लिए उसी ने अपने नंबर से परिजनों को फिरौती का धमकी भरा मैसेज किया था। मैसेज भेजने के बाद उसने फोन से सिम निकाल फेंक दिया और दूसरा सिम लगा लिया।