{"_id":"5b3e847a4f1c1b0e278b4cba","slug":"15308238011012-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 12 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बीते बुधवार की रात को पुलिस शंकरपुर ईदगाह के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। शक होने पर तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक बरामद हुई। जिस पर पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहां आरोपियों की पहचान राजेश पुत्र नरेंद्र पाल और नीरज पुत्र नत्थू लाल निवासी रावल थाना भुता जिला बरेली के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से सस्ते दाम पर स्मैक खरीद कर लाते थे। जिसे क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों और मजदूरों को महंगे दाम पर बेचा करते थे। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अन्य तस्करों से संबंध की बात कबूली है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।