फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नग्न अवस्था में डांस करते चार पर्यटक दबोचे

नग्न अवस्था में डांस करते चार पर्यटक दबोचे

Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तपोवन में सरेआम बदरीनाथ नेशनल हाईवे के किनारे नग्न अवस्था में डांस कर रहे हरियाणा निवासी चार पर्यटकों को मुनिकीरेती पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात तपोवन में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हरियाणा के चार पर्यटक नशे में अर्धनग्न होकर डांस कर रहे थे। इस दौरान आरोपी हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भी परेशान कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपियों की पहचान लखन पुत्र अशोक, शिवा राघव पुत्र मान, सूरज राघव पुत्र अनिल राघव व विनीत पुत्र धर्म सिंह सभी निवासी ग्राम खांडसारा, सेक्टर-37, गुरूग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी कार में तेज आवाज में गाने बजाकर हुड़दंग कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की कार सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed