फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समझौता करवाने आए युवकों ने मां व बेटियों को पीटा

समझौता करवाने आए युवकों ने मां व बेटियों को पीटा

Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

सर्वहारानगर स्थित सपेरा बस्ती में विकासनगर से समझौते करवाने के लिए आए ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष की एक महिला व उसकी दो बेटियों को पीट दिया। पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली पहुंचा, जिस पर कार्रवाई करने की बजाए पुलिस समझौता कराने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक विकासनगर निवासी एक परिवार के दो युवक अपनी मां और जीजा के साथ सर्वहारानगर स्थित सपेरा बस्ती में मायके पक्ष के यहां पहुंचे थे। जहां युवकों की अपनी पत्नियों के साथ विवाद के चलते उनकी मां से बातचीत हो रही थी। आरोप है कि दोनों भाइयों ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर मां और दोनों बेटियों के साथ मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया।
विज्ञापन

मारपीट में महिला के कपड़े फट गए जबकि उसकी बेटियां बेहोश हो गई, जिन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल में लाया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुलिस उनकी रिपोर्ट लिखने की बजाए उल्टा समझौता कराने में जुट गई। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed