{"_id":"5b217de44f1c1b64068b614c","slug":"152892157517-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में तीन ट्रक समेत पांच वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में तीन ट्रक समेत पांच वाहन सीज
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोसान में अवैध रूप से संचालित हो रहा स्टोन क्रेशर
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक समेत पांच वाहनों को सीज कर दिया। अभियान के दौरान बोसान में अवैध रूप से क्रेशर के संचालन की बात प्रकाश में आई। मामले में रेंजाधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारी को भेजी है।
मंगलवार की रात को वन कर्मचारियों ने रेंजाधिकारी बीड़ी सकलानी के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अवैध खनन से लदे तीन ट्रक को पकड़ा। ट्रकों में रोड़ी लदी हुई थी। जिसे मसूरी ले जाया जा रहा था। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक रोड़ी के अभिवहन से संबंधित रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर टीम ने ट्रकों को सीज कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ी गई रोड़ी बोसान स्थित क्रशर से लाया जा रहा था जबकि, लंबे समय से क्रेशर संचालन की अनुमति प्रदान नहीं की गई है। जिस पर रेंजाधिकारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है। वहीं टीम ने रिजर्व फॉरेस्ट एरिया अंतर्गत टोंस नदी में अवैध खनन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी सीज कर दिया।
डीएफओ दीप चंद आर्य ने बताया कि बिना अनुमति संचालित हो रहे क्रशर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहसील प्रशासन को पत्र लिखा गया है। टीम में डिप्टी रेंजाधिकारी मंगलदास, वन दरोगा हरपाल सिंह, किशन नेगी, देवेंद्र मिश्रा, मुकेश राणा, मेहरबान सिंह बिष्ट, नारायण सिंह आदि शामिल रहे।