{"_id":"5b202b784f1c1b254d8b6143","slug":"15288349397-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर चाचा-भतीजे से की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर चाचा-भतीजे से की ठगी
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
हरिद्वार में सिंहद्वार चौक पर खड़े टिहरी निवासी चाचा और उनके भतीजे से कार सवार चार लोगों ने लिफ्ट देकर 35 हजार रुपये और सोने की अंगूठी ठग ली। आरोपी दोनों को सत्यनारायण मंदिर के समीप छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि घटनास्थल हरिद्वार होने की वजह से मुकदमे को ट्रांसफर किया जाएगा।
रायवाला पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की सुबह सोबन सिंह खरोला पुत्र जय सिंह खरोला और उनका भतीजा जसपाल सिंह खरोला दोनों निवासी ग्राम व पोस्ट नेलड़ा, पट्टी धारमंडल, थाना पीपलडाली, टिहरी गढ़वाल वाहन के इंतजार में हरिद्वार स्थित सिंहद्वार चौक पर खड़े थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास आए। उन्होंने खुद को देवप्रयाग का निवासी बताया। इसी दौरान कार सवार दो लोगों ने ऋषिकेश का रास्ता पूछा। चाचा-भतीजा द्वारा लिफ्ट मांगने पर उक्त दोनों युवक भी उनके साथ कार में सवार हो गए।
चंडीघाट के समीप कार सवार चारों युवकों ने आगे पुलिस की चेकिंग होने की बात कही। सोबन और उनके भतीजे जसपाल से नकदी व जेवर उन्हें देने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने जेब से निकालकर 35 हजार की नकदी व एक सोने की अंगूठी थमा दी। आरोप है कि अज्ञात युवकों ने जबरदस्ती रायवाला के सत्यनारायण मंदिर के समीप कार उन्हें उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस ने सोबन सिंह की तहरीर पर चार अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मामले का घटनास्थल हरिद्वार है, लिहाजा केस को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्रनगर मार्ग पर हुई थी ऐसे ही ठगी
एक माह पूर्व नरेंद्रनगर मार्ग पर कार सवार दो अज्ञातों ने आशुतोषनगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग वीरेंद्र सिंह से सोने की अंगूूठी और 12 हजार रुपये की नकदी ठग ली थी। इस घटना को भी बीते सोमवार को सोबन सिंह खरोला के साथ हुई घटना की तरह की अंजाम दिया गया था। उन्हें नटराज चौक से कार सवार दो युवकों ने लिफ्ट दी थी। 18 मई को ऋषिकेेश कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे नरेंद्रनगर थाने के लिए ट्रांसफर कर दिया था।