फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विदेशी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

विदेशी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला क्षेत्र में हैंडीक्राफ्ट की दुकान से दो लाख कीमत का हीरा ठगने के मामले में फौरन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एफआरओ) के माध्यम से आरोपी विदेशी नागरिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी नेपाल के रास्ते स्वदेेश लौट गया है। लिहाजा, उसका लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा के मुताबिक जॉर्जिया निवासी सोनिडी गोगी ने लक्ष्मणझूला स्थित टैक्सी स्टैंड के समीप नरेंद्र सिंह धाकड़ की हैंडीक्राफ्ट की दुकान से दो लाख कीमत का हीरा बीते 22 अप्रैल को चुरा लिया था। इस मामले में 25 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई थी। बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसकी तमाम जानकारियां व फोटो उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। बताया कि सोनिडी गोगी का वीजा भी 10 मई को खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed