फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस नाबालिग को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक छिद्दरवाला गांव से पांच मई को 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके दादा की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले को 18 मई को अपहरण में तरमीम किया था।
विज्ञापन

किशोरी और उसके संपर्क में रहने वालों के मोबाइल फोन कॉल को ट्रैस करने के बाद बुधवार को पुलिस ने नेपाली फार्म से एक युवक को दबोच लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय भारती ने बताया कि आरोपी कुलदीप पुत्र सुभाष चंद निवासी अंबेडकरनगर, थाना साहाबाद, दिल्ली किशोरी को ले गया था। पूछताछ में उसने किशोरी को बरेली में बस स्टैंड पर छोड़ने की बात कही है। फोन कॉल डिटेल खंगालने के दौरान आरोपी का नंबर सामने आया था। आरोपी ऋषिकेश में एक वकील से मिलने की फिराक में था। किशोरी की तलाश की जा रही है। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed