{"_id":"5acbd1064f1c1bf4618b6616","slug":"152330676114-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
युवती को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और मैसेज भेजने और वीडियो कॉल कर गाली देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर जिले के एक गांव से गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आठ अप्रैल को एक युवती ने व्हाट्सएप कर अश्लील फोटो, मैसेज भेजने, उसकी सहेलियों को लगातार मैसेज कर ब्लैकमेल करने, नंबरों को ब्लॉक करने और गाली-गलौच करने के मामले में आईटी एक्ट के तहत कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। जिस पर पुलिस ने सर्विलांस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टीम ने आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस कर उन्हें राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान गजेंद्र सिंह पुत्र बुद्दीराम निवासी ग्राम डाबली थाना मनपुर, जिला आगरा यूपी और अर्जुन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी आनंद विहार कॉलोनी अर्धेया रोड थाना कुम्हेर जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पूर्व में भी अन्य राज्यों में इसी प्रकार महिलाओं को फोन कर परेशान कर चुके हैं। अन्य राज्यों में भी उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एसएस नेगी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, कांस्टेबल गीतम सिंह, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।