फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ते दो चोर धरे

ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ते दो चोर धरे

Mon, 09 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ते दो चोर धरे
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे दो चोरों को धर दबोचा। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से टूटा हुआ ताला और औजार बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में भी क्षेत्र में तीन चोरी की बात कबूली।

जानकारी के अनुसार सुबोध कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी मेन रोड की घर के पास ही गायत्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बीते शनिवार की रात को करीब एक बजे उन्होंने दुकान का शटर टूटने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो दो लोग दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए बाजार चौकी ले आई। जहां आरोपियों की पहचान मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद इब्राहिम और समीम पुत्र शकील अहमद दोनों निवासी नवाबगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पूर्व में भी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विकासनगर और हरबर्टपुर में चोरी का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने बीते साल 20 नवंबर को आदर्श कॉलोनी बाबूगढ़ में कविता महात्मा पत्नी प्रशांतजीत और नीरज जैन पुत्र रूप चंद जैन के घर चोरी की बात कबूली। चोरों ने इसी साल 2 मार्च को हरबर्टपुर में नमन अग्रवाल पुत्र शरद अग्रवाल निवासी हरबर्टपुर की सहारनपुर रोड स्थित दुकान से चोरी की बात भी कबूली। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। जो बंद घरों की रैकी कर रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी पूर्व में भी कोतवाली क्षेत्र से चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने पीली धातु का एक कड़ा, एक जोड़ी कान के टॉप्स, 45 डिब्बे विभिन्न ब्रांड की सिगरेट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed