{"_id":"5ac930164f1c1bd9618b642a","slug":"15231344905-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर महिला से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर महिला से लूट
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई
जमनीपुर गांव में पानी मांगने के बहाने घर में घुसे एक बदमाश ने रिटायर्ड फौजी की पत्नी से चाकू की नोक पर दिनदहाड़े 40 हजार की नकदी और लाखों की ज्वेलरी लूट ली। घटना के बाद बदमाश महिला को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी महिला ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मौके से फिंगरप्रिंट्स जुटाए और आसपास के सीसीटीवी खंगाले। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सहसपुर थानाक्षेत्र के गांव जमनीपुर निवासी राजेंद्र कुमार रिटायर्ड फौजी है, इन दिनों वह पंजाब में एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करते है। घर पर उनकी पत्नी शकुंतला देवी अकेली रहती है। शनिवार दोपहर एक युवक ने घर में आकर पानी मांगा, जब महिला पानी लेने रसोई में गई तो युवक ने पीछे से आकर उसे चाकू की नोक पर ले लिया और घर में रखी नकदी और ज्वेलरी लाकर देने को कहा। भयभीत महिला ने उसे घर में रखी 40 हजार की नकदी और लाखों की ज्वेलरी दे दी। नगदी और ज्वेलरी लूटकर बदमाश महिला को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया।
महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी महिला ने दरवाजा खोला। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट से फ्रिंगर प्रिंट्स लिए और पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के मुताबिक महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। ज्वेलरी संबंधी कागजात महिला से मांगे गए है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
..........................................