फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मानव तस्करी में दंपति समेत तीन गिरफ्तार

मानव तस्करी में दंपति समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 03 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट विकासनगर की टीम ने ऋषिकेश से मानव तस्करी व देह व्यापार में संलिप्त दंपत्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से मुक्त कराई गई एक महिला व युवती को नारी निकेतन भेजा जा रहा है। टीम ने आरोपियों की दो स्कूटी भी सीज कर दी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट विकासनगर की टीम को आईडीपीएल क्षेत्र में देह व्यापार में संलिप्त तीन लोगों के महिला व युवती के साथ घूमने की सूचना मिली। यूनिट प्रभारी जवाहर लाल ने टीम के साथ ऋषिकेश पुलिस की सहायता से दो स्कूटी पर सवार आरोपियों को धर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल राय पुत्र आनंद राय उसकी पत्नी सपना व साथी दीपांकर बाकक्षी पुत्र कृष्णपाल सभी निवासी कृष्णानगर, लोधिया, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। आरोपियों के चंगुल से पश्चिम बंगाल की ही एक युवती व महिला को मुक्त कराया गया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुक्त कराई गई महिला व युवती को नारी निकेतन भेजा रहा है। आरोपियों को मंगलवार सुबह न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed