{"_id":"5a9ec7b14f1c1b8a258b5b61","slug":"152035548213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल में हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। किशोरी के अपहरण मामले में मंगलवार को किशोरी का गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में मेडिकल किया गया, जिसमें पीड़िता किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गोपेश्वर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही पोक्सो अधिनियम की धारा में भी मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बीते वर्ष 28 नवंबर को स्कूल गई एक किशोरी घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने थाना गोपेश्वर में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने छात्रा की ढूंढखोज के लिए दो टीमों का गठन किया। पुलिस विवेचना में पाया गया कि छात्रा का अपहरणकर्ता कोई और नहीं उसी के मामा का लड़का है और वह उसे नेपाल ले गया है। बीते चार मार्च को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान थाना बनबसा के बैराज चेक पोस्ट पर आरोपी युवक को किशोरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को युवक को जेल भेज दिया गया था, जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में पोक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ा दी हैं। पुलिस थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया गया। जहां से उसकी इच्छा पर परिजनों को सौंप दिया गया है।