{"_id":"5a9d9f844f1c1bd9388b4d85","slug":"152027966016-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने हरबर्टपुर से चोरी हुई ई-रिक्शा की दो बैट्रियों को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मिली कार को भी सीज कर दिया।
14 जनवरी को जहरखुरान हरबर्टपुर बाजार में विनोद निवासी जमनीपुर थाना सहसपुर को बिस्कुट और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके ई-रिक्शा को गए थे। पीड़ित के भाई अमीचंद ने 19 जनवरी को हरबर्टपुर चौकी पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज और मुुखबिर से पुलिस को आरोपियों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। रविवार की शाम पुलिस शक्ति नहर ढालीपुर पर चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान एक कार को रोक कर पूछताछ की तो पता चला कि कार चालक जहरखुरानी गिरोह का सरगना अमरीक उर्फ गुड्डू पुत्र सुरेंद्र सिंह है। वह गणपति विहार जनता रोड एसआर पेट्रोल पंप के सामने सहारनपुर निवासी है। तलाशी लेने पर कार से 15 नशे की गोलियां और ई-रिक्शा की दो बैट्रियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी सचिन पुत्र चौधरी राम निवासी नुमाइश कैंप सहारनपुर ने ई-रिक्शा चालक को चाय में नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश किया था। जिसके बाद वह उसके सामान, पैसे, मोबाइल और रिक्शा को ले गए। उसकी चार बैट्रियां निकाल कर उनमें से दो को सहारनपुर में बेच दिया जबकि दो बैट्रियों को वह पांवटा बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी जहरखुरानी के मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि फरार सचिन की तलाश तेज कर दी गई है।