{"_id":"5a74c8904f1c1b8e268b7dd7","slug":"151760316818-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में मिला नवजात बेटी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाली में मिला नवजात बेटी का शव
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
देशभर में बेटियों के संरक्षण के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम चलाई जा रही है। बावजूद इसके लोग इस विषय पर संवेदनहीन नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला गोविंदनगर में देखने को मिला। जहां पुलिस को नवजात बेटी का शव नाली में पड़ा मिला।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम गोविंदनगर के लोगों ने सूचना दी कि नाली में एक नवजात का शव पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि शव किसने फेंका, इसकी जांच की जा रही है। आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। पहचान होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उधर शहर में नवजात बच्ची का शव नाली में मिलने से देशभर में चलाए जा रहे बेटी बचाओ अभियान भी चर्चाओं में रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि सरकार बेटियों के संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चला रही है। बेटी पैदा होने पर तमामो तरह की योजनाओं से परिवार को लाभा न्वित भी किया जा रहा है। बावजूद लोग इस संवेदनशील मुद्दे पर असंवेदनहीन ही नजर आ रहे हैं।