{"_id":"5a7226804f1c1bff388b5ac5","slug":"151743060617-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हारावाड़ा में बंद से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुम्हारावाड़ा में बंद से लाखों की चोरी
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुम्हारावाड़ा में बंद घर से लाखों की चोरी
-- ढाई लाख की नकदी और आभूषण साफ किए
-- मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
दूनमार्ग पर कुम्हारबाड़ा स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए ढाई लाख की नकदी और लाखों की कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर बुधवार को घर लौटने पर परिवार को इसका पता चला। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी की शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश निवासी चंद्रपाल प्रजापति पुत्र स्व. भगवान दास प्रजापति परिवार संग बीते शनिवार को वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन को गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके बंद घर को खंगाल दिया। चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार को वैष्णो देवी से वापस लौटने पर घर में दो कमरों के ताले टूटे दिखे। एक कमरे में अलमारी का लॉकर टूटा था, जिससे ढाई लाख रुपये की नकदी, सोने का हार, दो चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी कानों के कुंडल व बच्चों की दो गुल्लक गायब थे। बताया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। अलमारी के पास एक लोहे की रॉड भी मिली है।
चंद्रपाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने मामले में कोई लिखित कार्रवाई नहीं की थी। एसएसआई विजय भारती ने बताया कि शिकायत के आधार पर मौका मुआयना कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली के सामने हुई घटना
ऋषिकेश। शहर कोतवाली के ठीक सामने आदर्शग्राम से सटा कुम्हारावाड़ा इलाका है। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि जब कोतवाली के आसपास के इलाके ही सुरक्षित नहीं हैं, तो शहर के अन्य इलाकों की सुरक्षा का क्या होगा। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
ऋषिकेश। पुलिस शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने का दावा करती है। बावजूद चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। इसी माह तिलक रोड पर भी दिनदहाड़े एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बावजूद भी मुकदमा तक दर्ज नहीं किया।