फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिना प्रशिक्षण डायलिसि स करने पर दो डॉक्टर समेत तीन पर केस

बिना प्रशिक्षण डायलिसि स करने पर दो डॉक्टर समेत तीन पर केस

Sat, 15 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिना प्रशिक्षण डायलिसि स करने पर दो डॉक्टर समेत तीन पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बिना प्रशिक्षण के मरीज का एक साल तक डायलिसिस करने वाले चिकित्सक समेत तीन लोगों के मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

पूर्वावली गणेशपुर निवासी स्वतंत्र कुमार ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना देकर बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री सुनेमा का इलाज गणेशपुर स्थित भटनागर नर्सिंग होम में कराया था। उन्होंने तीन अप्रैल को 2017 को अपनी पुत्री का डायलिसिस शुरू कराया। डॉक्टर की ओर एक साल तक उनकी पुत्री का डायलिसिस कराया गया। इसी बीच जब उन्होंने डॉक्टर की डिग्री के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि डॉक्टर ने डायलिसिस का तो प्रशिक्षण ही नहीं लिया है। बेटी के स्वास्थ्य में सुधार न होता देख उन्होंने एक माह पूर्व अपनी पुत्री को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया। एसीजेएम कोर्ट ने प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के बाद गंगनहर पुलिस को भटनानगर नर्सिंग होम के संचालक डॉ. जेएम भटनागर, उनकी पत्नी डॉ. संध्या भटनागर और टेक्नीशियन हंसराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस संबंध में डॉ. जेएम भटनागर को फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आता रहा। उनका पक्ष आने पर उसे भी हूबहू प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed