{"_id":"5c0c29b9bdec22416d12d504","slug":"151544300985-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 895 मुकदमों का निस्तारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोक अदालत में 895 मुकदमों का निस्तारण
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में 895 मुकदमे निस्तारित
देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दून की ओर से शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के प्रभारी अधिकारी एसएम पांडेय ने बताया कि लोक अदालतें सरल और त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित मामले और अन्य आपराधिक मामलों का समझौता हुआ। इनमें 18 पीठों का गठन करके कुल 895 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान 836130 धनराशि जुर्माने के रूप में और 13932179 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाई गई। प्रीलिटिगेशन स्तर के बैंक रिकवरी के 2685 मामले थे। इनमें से 91 मामलों का निस्तारण हुआ और इसमें 14578321 धनराशि की रिकवरी हुई।