{"_id":"5a4949194f1c1bfc0f8b6efd","slug":"151475244615-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
-- रायवाला स्थित ओरोवली आश्रम में ठहरी थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला में एक बुजुर्ग विदेशी महिला ओरोवली आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर घायल हो गई। जख्मी हालत में महिला को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत अमेरिकी दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह रायवाला स्थित ओरोवली आश्रम से जख्मी हालत में आपातकालीन 108 सेवा से अमेरिका के मिसोरी निवासी 86 वर्षीय मैरीजेन को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विदेशी महिला को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर उपनिरीक्षक सरोज कोहली मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि आश्रम प्रबंधन ने पूछताछ में बुजुर्ग महिला के बाथरूम में नहाते वक्त गिरने से घायल होने की बात कही है। बताया कि महिला की सिर पर चोट का निशान मिला है। बताया कि वह नवंबर माह से रायवाला स्थित आश्रम में रुकी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु की सही वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। अमेरिकी दूतावास को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।